
दिन भर के बाद जानिये किस स्तर पर बंद हो हुआ शेयर बाजार
चंडीगढ़, 2 मार्च (विश्व वार्ता) आज सप्ताह के तीसरे दिन शेयर बाजार लाल निशान पर खुला और दिनभर के कारोबार के बाद गिरावट के साथ बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 778 अंक टूटकर 55,469 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी सूचकांक 188 अंक फिसलकर 16,606 के स्तर पर बंद हुआ।



















