दिल्ली 16 अक्तूबर (विश्ववार्ता): दिनेश कार्तिक ने कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) की कप्तानी छोड़ने का फैसला कर लिया है. उन्होंने टीम प्रबंधन को अपने फैसले के बारे में बताया. कार्तिक ने इंग्लैंड के सीमित ओवरों के कप्तान इयोन मॉर्गन को कप्तानी सौंपने की इच्छा जताई. आज (शुक्रवार) अबु धाबी में मुंबई इंडियंस के खिलाफ होने वाले मैच में मॉर्गन ही टीम की अगुवाई करेंगे. मोर्गन अब तक उपकप्तान की भूमिका निभा रहे थे.
टीम के अब तक के लचर प्रदर्शन के कारण दिनेश कार्तिक की कप्तानी की आलोचना हो रही थी. कार्तिक ने केकेआर प्रबंधन को सूचित किया कि वह बल्लेबाजी पर ध्यान केंद्रित करने और टीम के उद्देश्य में अधिक योगदान देने के लिए टीम की कप्तानी इयोन मॉर्गन को सौंपना चाहते हैं.























