
लिस्बन. दिग्गज फुटबॉल खिलाड़ियों में से एक क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने नया वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. वे इंटरनेशनल फुटबॉल में सबसे अधिक गोल करने वाले खिलाड़ी बन गए हैं. वर्ल्ड कप क्वालिफायर के एक मुकाबले में उन्होंने आयरलैंड के खिलाफ 2 गोल करके यह उपलब्धि हासिल की. टीम ने यह मुकाबला 2-1 से जीता. रोनाल्डो के 111 गोल हो गए हैं. उन्होंने ईरान के अली देई काे पीछे छोड़ा. उनके नाम 109 गोल का रिकॉर्ड था. अन्य कोई फुटबॉल खिलाड़ी 100 गोल के आंकड़े तक नहीं पहुंच सका है.
Ind Vs NZ 1st Test: ਭਾਰਤ ਨੇ 720 ਦੌੜਾਂ ਬਣ ਕੇ ਐਲਾਨੀ ਆਪਣੀ ਪਾਰੀ
Ind Vs NZ 1st Test: ਭਾਰਤ ਨੇ 720 ਦੌੜਾਂ ਬਣ ਕੇ ਐਲਾਨੀ ਆਪਣੀ ਪਾਰੀ - ਭਾਰਤੀ ਟੀਮ ਨੇ ਪਹਿਲੀ ਪਾਰੀ...




















