
चंडीगढ, 26 दिसंबर ( विश्ववार्ता) . दशक का आखिरी सूर्य ग्रहण गुरुवार सुबह 8:04 बजे शुरू हो गया है, भारत के अलावा ये ग्रहण एशिया के कुछ देश, अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया में भी दिखाई देगा। प्रसिद्ध ज्योतिषी डा. दीपक सिंगला के अनुसार भारत में ग्रहण काल 2.52 घंटे का रहेगा और किसी को डऱने या भ्रम भुलेखो मे पडऩे की जरूरत नही है। देश की राजधानी दिल्ली में यह सूर्यग्रहण सुबह 8 बजकर 17 मिनय से शुरू होकर 10 बजकर 57 मिनट तक दिखेगा।
डा. दीपक सिंगला ने बताया उत्तर भारत में यह सूर्यग्रहण पूर्ण नहीं होगा, जबकि दक्षिण भारत के कई हिस्सों में पूर्ण सूर्यग्रहण यानी कुंडलाकार सूर्यग्रहण नजर आएगा। ये मुंबई, बेंगलुरु, दिल्ली, चेन्नई, मैसूर, कन्याकुमारी समेत देश के कई शहरों में दिखाई दे रहा है। अधिकतम स्थानों पर खंडग्रास और दक्षिण भारत की कुछ जगहों पर कंकणाकृति सूर्य ग्रहण नजर आया।। इसके बाद अगला सूर्य ग्रहण 21, जून 2020 को होगा, ये भारत में दिखाई देगा। 26 दिसंबर के सूर्य ग्रहण के बाद एक राशि में 6 ग्रहों के साथ सूर्य ग्रहण का योग 559 साल बाद सन 2578 में बनेगा।
प्रसिद्ध ज्योतिषी डा. दीपक सिंगला ने बताया इस साल का आखिरी सूर्य ग्रहण 26 दिसंबर, 2019 को लगने जा रहा है जो वलयाकार होगा. यानी ये ग्रहण पूर्णग्रास नहीं बल्कि खंडग्रास सूर्य ग्रहण होगा. इससे पहले इस साल छह जनवरी और दो जुलाई को आंशिक सूर्यग्रहण लगा था.
पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय द्वारा जारी एक बयान में बताया गया कि भारत में सूर्योदय के बाद इस वलयाकार सूर्य ग्रहण को देश के दक्षिणी भाग में कर्नाटक, केरल और तमिलनाडु के हिस्सों देखा जा सकेगा जबकि देश के अन्य हिस्सों में यह आंशिक सूर्य ग्रहण के रूप में दिखाई देगा.
भारतीय समय अनुसार आंशिक सूर्यग्रहण सुबह आठ बजे आरंभ होगा जबकि वलयाकार सूर्यग्रहण की अवस्था सुबह 9.06 बजे शुरू होगी. सूर्य ग्रहण की वलयाकार अवस्था दोपहर 12 बजकर 29 मिनट पर समाप्त होगी जबकि ग्रहण की आंशिक अवस्था दोपहर एक बजकर 36 मिनट पर समाप्त होगी.
ये ग्रहण देश के दक्षिणी हिस्से में कुछ स्थानों कन्नानोर, कोयंबटूर, कोझीकोड, मदुरई, मंगलोर, ऊटी, तिरुचिरापल्ली जगहों से होकर गुजरेगा. भारत में वलयाकार सूर्य ग्रहण के समय सूर्य का करीब 93 फीसदी हिस्सा चांद से ढका रहेगा.
वलयाकार पथ से देश के उत्तर और दक्षिण की ओर बढऩे पर आंशिक सूर्य ग्रहण की अवधि घटती जाएगी. सूर्य का वलयाकार ग्रहण भूमध्य रेखा के निकट उत्तरी गोलार्ध में एक संकीर्ण गलियारे में दिखाई देगा.
वलयाकार पथ सऊदी अरब, कतर, ओमान, संयुक्त अरब अमीरात, भारत, श्रीलंका के उत्तरी भाग, मलेशिया, सिंगापुर, सुमात्रा एवं बोर्निओ से होकर गुजरेगा. अगला सूर्य ग्रहण भारत में 21 जून, 2020 को दिखाई देगा।





















