
क्रिकेटर युवराज सिंह के खिलाफ हांसी में एससी/एसटी एक्ट के तहत दर्ज एफआइआर मामले में सुनवाई के दौरान पुलिस की तरफ से कोर्ट को बताया गया कि युवराज सिंह ने जांच ज्वाइन कर ली है और जिस फोन से बातचीत हुई थी, वह भी युवराज ने पुलिस को सौंप दिया है।कोर्ट ने जांच कर रहे डीएसपी को आदेश दिया है कि वह हलफनामा दायर कर यह बताएं कि जो फोन पुलिस को दिया गया है क्या वह वही फोन है जो घटना में प्रयोग हुआ था? सुनवाई के दौरान युवराज सिंह के वकील ने भी अपना पक्ष रखा. वकील ने कोर्ट से कहा है कि युवराज सिंह द्वार इस्तेमाल किए गए शब्दों का वास्तव में क्या मायने हैं, इस पर भी विचार किया जाना चाहिए.





















