
चंडीगढ़, 22 फरवरी (विश्ववार्ता, हरमेल सिंह): चंडीगढ़ शहर के सैक्टर-32 मे आज दोपहर एक पीजी मे आग लगने से 3 लड़कियों की दर्दनाक मौत हो गई। आग लगने की सूचना मिलने पर दमकल विभाग की 5 गाडिय़ां पहुंची और आग पर काबु पाया। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है लेकिन अभी तक आग लगने के कारणो का पता नही चल पाया है।





















