
तेलुगू-हिंदी सिनेमा के लीजेंडरी के. विश्वनाथ का निधन
चंडीगढ, 3 फरवरी (विश्ववार्ता)तेलुगू-हिंदी सिनेमा के लीजेंडरी के. विश्वनाथ का निधन हो गया है। तेलुगू सिनेमा के महान निर्देशकों में से एक के विश्वनाथ थे । वे 92 साल के थे और उनका हैदराबाद के एक अस्पताल में काफी समय से इलाज चल रहा था। पांच राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार विजेता ने अपने आवास पर अंतिम सांस ली. के विश्वनाथ उम्र संबंधी समस्याओं से जूझ रहे थे।तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने मुख्यमंत्री ने भी के विश्वनाथ के निधन पर शोक व्यक्त किया है। साउंड आर्टिस्ट के रूप में अपना फिल्मी सफर शुरू करने वाले विश्वनाथ ने कई अवॉर्ड विनिंग फिल्मों का निर्देशन किया। उनका लंबा और सफल करियर रहा है।





















