हरियाणा सरकार ने तुरंत प्रभाव से तीन एचसीएस अधिकारियों के स्थानांतरण एवं नियुक्ति आदेश जारी किए हैं।
जिला परिषद, यमुनानगर और डीआरडीए, यमुनानगर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी जगदीश चंद्र को उनके वर्तमान कार्यभार के अलावा यमुनानगर के सिटी मजिस्ट्रेट का कार्यभार सौंपा गया है।
नियुक्ति की प्रतिक्षा कर रहे डॉ. सुशील कुमार को हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड, करनाल का जोनल प्रशासक नियुक्ति किया गया है।