
तीरथ ढिलवां नाम के एक गैंगस्टर की मौत की खबर
चंडीगढ, 19 जनवरी (विश्ववार्ता): बडी खबर सामने आ रही है कि सीएमसी अस्पताल में इलाज दौरान तीरथ ढिलवां नाम के एक गैंगस्टर की मौत हो जाने की खबर सामने आई है। हालांकि गैंगस्टर की मौत का कारण ब्रेन हेमरेज बताया जा रहा है। तीरथ ढिलवां कथित रूप से गैंगस्टर सुक्खा काहलवां और गैंगस्टर से राजनेता बने जसविंदर सिंह रॉकी की हत्याओं में शामिल था। डिस्कस थ्रो के खिलाड़ी से गैंगस्टर बने विक्की गौंडर के एनकाउंटर के बाद तीरथ ढिलवां ने सरेंडर किया था। मार्च 2018 में खन्ना पुलिस ने गैंगस्टर सुक्खा काहलवां की पुलिस कस्टडी में हत्या करने वाला कुख्यात गैंगस्टर विक्की गौंडर के साथी इश्तिहारी गैंगस्टर ढिलवां निवासी तीर्थ ढिलवां को गिरफ्तार किया था।























