
तरनतारन की गोइंदवाल जेल मामला: एडीजीपी जेल बी चंद्रशेखर ने जेल का दौरा कर जेल अधीक्षक पर लिया बडा एक्शन
किया निलंबित
चंडीगढ़ 28 फरवरी (विश्व वार्ता) तरनतारन की गोइंदवाल जेल के अंदर बदमाशों के बीच हुए खूनी संघर्ष के मामले में एडीजीपी जेल बी चंद्रशेखर ने गोइंदवाल साहिब ने बडा एक्शन लेते हुए जेल अधीक्षक इकबाल सिंह बराड़ की लापरवाही पर कड़ा संज्ञान लिया। सुरक्षा में चूक को लेकर सहायक जेल अधीक्षक हरीश कुमार को निलंबित कर दिया गया है। उल्लेखनीय है कि रविवार को हुई खूनी झड़प के दौरान जेल अधीक्षक इकबाल सिंह बराड़ छुट्टी पर थे, लेकिन घटना की खबर मिलते ही वे ड्यूटी पर लौट आए।





















