
तमिलनाडु में भाजपा को लगा बड़ा झटका, एक ही दिन में इतने पदाधिकारियों ने छोडी पार्टी
चंडीगढ़, 9 मार्च (विश्व वार्ता)़ तमिलनाडु में भाजपा को बडा झटका लगा है जब पार्टी के पदाधिकारी दूसरे दल में लगातार शामिल हो रहे और इसी क्रम मे अभी तक 13 पदाधिकारियों ने पार्टी छोड़ दी। उनमें आईटी प्रकोष्ठ के एक पदाधिकारी भी शामिल हैं।
पार्टी की चेन्नई पश्चिम इकाई के आईटी प्रकोष्ठ के प्रमुख ओरथी अनबरासु और 12 अन्य लोगों ने पार्टी छोड़ दी। हालांकि,उन्होंने स्पष्ट किया कि वे सत्तारूढ़ द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमक) में शामिल नहीं होंगे। वे लोग अपने “नेता” और राज्य के आईटी प्रकोष्ठ के पूर्व प्रमुख सीटीआर निर्मल कुमार के राजनीतिक कदम का अनुसरण करेंगे। कुमार ने भाजपा छोड़ दी और ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कषगम (अन्नाद्रमुक) में शामिल हो गए।





















