डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह एक बार फिर से जेल से आया बाहर
चंडीगढ, 21 जनवरी (विश्ववार्ता) डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह एक बार फिर से जेल से बाहर आ गया है। शनिवार को गुरमीत राम रहीम सिंह को फिर से पैरोल मिल गई है। गुरमीत सिंह को तीन महीने में दूसरी बार पैरोल मिली है। पैरोल मिलने के बाद राम रहीम बरनावा डेरे के लिए रवाना हुआ। इस दौरान राम रहीम को लेने के लिए उसकी मुंह बोली बेटी हनीप्रीत पहुंची। अपनी 40 दिन की पैरोल के दौरान राम रहीम यूपी के बागपत स्थित बरनावा आश्रम में रहेगा। दोपहर गुरमीत राम रहीम यूपी के बागपत स्थित बरनावा आश्रम के लिए रवाना हो गया।
























