
डेरा प्रमुख राम रहीम को फरलो देने के मामले पर आया हाईकोर्ट का बडा फैसला
राम रहीम हार्डकोर क्रिमिनल नहीं- हाईकोर्ट
पढिये क्या आया फैसला
चंडीगढ़, 7 अप्रैल (विश्ववार्ता) डेरा प्रमुख राम रहीम को फरलो देने के मामले मे दायर याचिका पर आज पंजाब व हरियाणा हहाईकोर्ट का बडा फैसला आया है। याचिका पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने कहा कि डेरामुखी पर हत्या की साजिश रचने का आरोप है और वह सीधे तौर पर हत्यारा नहीं है। ऐसे में उसे हार्डकोर अपराधी नहीं कहा जा सकता। इसके साथ ही यह भी बताया कि यदि कोई हार्डकोर अपराधी हो भी तो उसे 5 वर्ष की सजा पूरी होने के बाद फरलो का अधिकार है। पंजाब व हरियाणा हाईकोर्ट ने डेरा सच्चा सौदा सिरसा के प्रमुख हरियाणा सरकार द्वारा पंजाब विधानसभा चुनावों से पहले दी गई फरलो को चुनौती देने वाली याचिका को रद्द कर दिया है।






















