

डेरा प्रमुख राम रहीम की धर्मपुत्री हन्नीप्रीत को लेकर नया विवाद शुरू
दावा हनीप्रीत को बनाया गया डेरा सच्चा सौदा मैनेजमेंट का चेयरपर्सन
चंडीगढ़, 13 अक्तूबर (विश्ववार्ता ) डेरा सच्चा सौदा सिरसा प्रमुख राम रहीम की धर्मपुत्री एवं मुख्य शिष्या हनीप्रीत के साथ एक ओर नया विवाद जुड़ गया है। डेरा प्रेमियों के एक धड़े ‘फेथ वर्सेज वर्डिक्ट’ ने दावा किया कि हनीप्रीत को गुपचुप तरीके से डेरे का वाइस पैटर्न और डेरा सच्चा सौदा मैनेजमेंट का चेयरपर्सन बना दिया गया है।
दावा किया कि हनीप्रीत को गुपचुप तरीके से डेरे का वाइस पैटर्न और डेरा सच्चा सौदा मैनेजमेंट का चेयरपर्सन बना दिया गया है। इससे हनीप्रीत को धीरे- धीरे गद्दी का उत्तराधिकारी बनाया जा रहा है।























