
ट्विटर की उडी हुई चिडिया आई वापिस, एलन मस्क ने फिर बदला ट्विटर का लोगो
चंडीगढ़, 7 अप्रैल (विश्व वार्ता) दुनिया दूसरे अमीर कारोबारी एलन मस्क ने माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर के लोगो को फिर से बदल दिया है। देखा जाये तो जब से एलॉन मस्क की एंट्री हुई है ट्विटर में बदलाव हो रहे हैं। जानकारी के लिए बतां कि एलन मस्क ने तीन दिन पहले नीली चिडिय़ा हटाकर एक डॉग को लोगो बनाया था। अब नीली चिडिय़ा वाला लोगो फिर से वापस लाया गया है।हालांकि, ये बदलाव केवल वेब वर्जन पर किया था, ऐप पर नहीं। अब नीली चिडिय़ा वाला लोगो फिर से वापस लाया गया है।
वेब और ऐप दोनों पर ये लोगो नजर आ रहा है। लोगो में बदलाव के बाद क्रिप्टोकरेंसी डॉजकॉइन में करीब 10 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिल रही है। सॉफ्टवेयर इंजीनियर बिली मार्कस और जैकसन पालमर ने 2013 में बिटकॉइन जैसी अन्य क्रिप्टोकरेंसी का मजाक उड़ाने के लिए डॉजकॉइन की शुरुआत की थी। मस्क कई मौकों पर इसे अपनी पसंदीदा क्रिप्टोकरेंसी बता चुके हैं।
























