
ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट के तहत सख्त एक्शन
चंडीगढ, 8 सिंतबर (विश्ववार्ता): पंजाब में ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों की अब खैर नहीं, समूह ट्रैफिक इंचार्जों को हिदायत जारी की गई है कि ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट के तहत सख्त एक्शन लिया जाए तथा ज्यादा से ज्यादा चालान किए जाएं। इसके तहत आदेश जारी हुए हैं कि ओवरस्पीड वाहन चालक तथा शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर कड़ा एक्शन लिया जाए तथा सीट बैल्ट न लगाने वाले वाहन चालक तथा गाड़ी चलाते समय मोबाइल का उपयोग करने वालों पर भी सख्त कार्रवाई की जाए।






















