

टी-20 वल्र्ड कप मे आज फिर बडा उलटफेर
अब की बार इंग्लैंड बना बडे उलटफेर का शिकार, आयरलैड ने हराया
चंडीगढ, 26 अक्तूबर (विश्ववार्ता): आज टी-20 वल्र्ड कप में एक और बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। टी20 वल्र्ड कप का 20वां मैच इंग्लैंड और आयरलैंड के बीच मेलबर्न में खेला गया। आयरलैंड ने बारिश से प्रभावित इस मैच को डकवर्थ लुईस नियम के आधार पर पांच रन से अपने नाम कर लिया। बुधवार (26 अक्तूबर) को इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी थी।जब बारिश आई तब इंग्लैंड ने 14.3 ओवर में 105 रन पर 5 विकेट गंवा दिए थे। मोइन अली (24) और लियम लिविंगस्टन (1) क्रीज पर हैं। इससे पहले आयरलैंड ने जीत के लिए 158 रनों का टारगेट सेट किया था।























