
टी-20 के पहले मैच में भारत ने वेस्टइंडीज को हराया
चंडीगढ़, 17 फरवरी (विश्ववार्ता)भारत ने तीन मैचों की टी20 सीरीज के पहले मैच में वेस्टइंडीज को 6 विकेट से हरा दिया है। वेस्ट इंडीज ने पहले खेलते हुए विकेटकीपर बल्लेबाज निकोलस पूरन के विस्फोटक अर्धशतक (61) की बदौलत पहले टी20 मैच में सात विकेट पर 157 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर बनाया, जबकि भारत ने 18.5 ओवर में चार विकेट पर 162 रन बनाकर यह मैच जीत लिया





















