
टीवी अभिनेत्री तुनिशा शर्मा सुसाइड केस में शीजान खान को राहत
चंडीगढ़, 4 मार्च (विश्व वार्ता)टीवी अभिनेत्री तुनिषा शर्मा के आत्महत्या मामले में गिरफ्तार अभिनेता शीजान खान को वसई अदालत ने 1 लाख रुपये के मुचलके पर जमानत दे दी है। अली बाबा: दास्तान ए काबुल’ के मुख्य अभिनेता शीजान खान को पिछले साल 25 दिसंबर को अपनी सह-कलाकार तुनिशा शर्मा को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। अभिनेत्री की मां के लगाए अरोपों के बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया था, जिसके बाद लगातार अभिनेता से पूछताछ चल रही थी।





















