
इंडिया का स्कोर 47-3
पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-0 से आगे है टीम इंडिया
भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा मुकाबला बुधवार से लीड्स के हेंडिग्ले में खेला जा रहा है। इस मैच में टीम इंडिया की खराब शुरुआत हुई है। महज चार रन के स्कोर पर मेहमान टीम ने अपने दो विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद 11वें ओवर में कप्तान विराट कोहली के रूप में भारत को तीसरा झटका लगा। वह केवल सात रन बनाकर आउट हुए। . रोहित 12 और रहाणे भी 12 रन पर खेल रहे हैं. इंडिया का स्कोर 47-3 है. पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया 1-0 से आगे है. भारतीय टीम 19 साल बाद लीड्स में टेस्ट मैच खेल रही है. उसने आखिरी बार 2002 में यहां पर खेला था, जिसमें उसे जीत मिली थी.




















