
लंदन. टीम इंडिया को टेस्ट सीरीजसे पहले बड़ा झटका लगा है. ओपनर बल्लेबाज शुभमन गिल चोट के कारण शुरुआती टेस्ट में नहीं खेल सकेंगे. हालांकि अभी टेस्ट सीरीज शुरू होने में एक महीने से अधिक का समय बचा है. शुभमन का प्रदर्शन पिछली इंग्लैंड सीरीज और वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में अच्छा नहीं रहा था. उन पर उंगली भी उठ रही थी.



















