
झारखंड में दर्दनाक हादसा,7 सिख श्रद्धालुओं की मौत
चंडीगढ, 18 सिंतबर (विश्ववार्ता): झारखंड के हजारीबाग में शनिवार को एक बस बेकाबू होकर पुल से 30 फीट नीचे नदी में गिर गई 7 लोगों की मौत हो गई। हादसे में 22 से ज्यादा लोग घायल हैं। मृतक और घायल गिरिडीह के बताए जा रहे हैं। बस में सभी सिख समुदाय के लोग थे। बस से गिरिडीह से रांची के रातू रोड स्थिति गुरुद्वारा में आयोजित धार्मिक कीर्तन में शामिल होने जा रहे थे। मृतकों की पहचान सुरजीत सिंहग सेवादार (43), रानी कौर सलूजा (70) कमलजीत कौर (45), जगजीत कौर (70), शिवा (20), रविंद्र कौर (46) और अमृत पाल अरोड़ा (22) के रूप में हुई है।






















