
ज्ञानवापी मामले मे आज अहम सुनवाई
चंडीगढ़, 7 जून (विश्ववार्ता) ज्ञानवापी मामला सुनने योग्य है या नहीं इस पर सुनवाई के बाद अदालत ने आदेश के लिए आज की तिथि तय की है। शिवलिंग मिलने की जानकारी के बाद भी वजू कर हिंदुओं की धार्मिक भावनाएं आहत करने के संबंध में मुकदमा दर्ज करने की मांग के मामले में विशेष मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सर्वोत्तमा नागेश वर्मा की अदालत में सुनवाई हुई थी





















