चंडीगढ, 17 दिसंबर (विश्ववार्ता, गुरप्री त): देश के कई इलाकों में नागरिक संशोधन बिल को लेकर हो रही आगजनी पर प्रदेश के गृहमंत्री अनिल विज कहा कि कुछ तत्व जो संसद में पिट गए वो बाहर आकर आग लगाकर अपना बदला लेना चाहते है। विज ने कहा कि उन्हें इसकी इजाजत नही दी जाएगी। हरियाणा के लॉ एंड ऑर्डर के बारे मे अनिल विज ने कहा कि सरकार और प्रशासन पूरी तरक से चैकस है और किसी को कानून हाथ मे नहीं लेने दिया जाएगा।
गृहमंत्री अनिल विज ने कहा कि प्रियंका गांधी हो, राहुल गांधी हो या कांग्रेस के अन्य लोग हो यह सब देश में आग लगाना चाहते हैं। विज ने कहा अब यह जो नागरिकता संशोधन बिल है यह पास हो गया है। अब इसके ऊपर किसी को कोई एतराज नहीं होना चाहिए क्योंकि यह बिल किसी की नागरिकता को छीन नहीं रहा। विज ने स्पष्ट किया कि यह जो लोग प्रताडि़त होकर हिंदुस्तान में आ गए और गुमनामी की जिंदगी जी रहे हैं उनको ये बिल नागरिकता दे रहा है कुछ ले नहीं रहा है। उन्हें इसका स्वागत करना चाहिए और जगह-जगह स्वागत जलूस निकालने चाहिए। लेकिन कुछ ताकतें जो सियासत में पिटती जा रही हैं अब वो हिंसा का सहारा ले रही हैं। राहुल के चुपचाप विदेश जाने पर विज ने कहा कि स्वतंत्रता आंदोलन में भी दूसरों को जेल में डलवा कर ये लोग भाग जाया करते थे