
इंग्लैंड ने कसा भारत पर शिंकजा
हेडिंग्ले. फॉर्म में चल रहे कप्तान जो रूट (121) ने सीरीज का तीसरा शतक लगाकर टीम इंडिया को बैकफुट पर धकेल दिया है. तीसरे टेस्ट के दूसरे दिन का खेल खत्म होने पर इंग्लैंड ने पहली पारी में 8 विकेट पर 423 रन बना लिए थे. उसकी कुल बढ़त 345 रन की हो गई है और 2 विकेट शेष हैं. मैच में अभी 3 दिन का खेल बाकी है. ऐसे में रिजल्ट का आना तय है. टीम इंडिया ने पहली पारी में 78 रन बनाए थे. भारत 5 मैचों की सीरीज में 1-0 से आगे है.



















