
जोशीमठ संकट को लेकर आज होगी सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई
चंडीगढ, 16 जनवरी (विश्ववार्ता) उत्तराखंड के जोशीमठ में हालात गंभीर हो चुके हैं. दरारों वाले मकानों की संख्या लगातार बढ़ रही है. स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने सुप्रीम कोर्ट में जनहित याचिका दायर की है. सर्वोच्च न्यायालय आज इस मामले पर सुनवाई करेगा। अब तक 782 मकानों में दरारों की खबर है जबकि 148 भवन ऐसे चिह्नित किए गए हैं जिन्हें सरकार ने रहने के लिए असुरक्षित माना है. अब यह मामला सुप्रीम कोर्ट में भी पहुंच चुका है. सुप्रीम कोर्ट में इस संकट को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने की मांग की गई है.





















