
उतराखंड सरकार ने पीड़ित परिवारों को लेकर एक बड़ा किया ऐलान
जोशीमठ में दरारों से खौफ के बीच कई परिवार किए गए शिफ्ट
चंडीगढ़, 7 जनवरी (विश्व वार्ता) उत्तराखंड के सिंकिंग टाउन जोशीमठ में भू-धंसाव को देखते हुए सरकार ने कई परिवारों को अस्थायी जगहों पर शिफ्ट कर दिया है. उतराखंड सरकार ने पीड़ित परिवारों को लेकर एक बड़ा ऐलान किया है। सरकार ने कहा कि वह हर परिवार को छह महीने तक घर का किराया देगी। प्रशासन प्रभावित परिवारों को हर संभव मदद पहुंचाने में जुटा हुआ है. इस बीच इलाके में किसी भी तरह के निर्माण कार्य पर रोक लगा दी गई है. जिला प्रशासन ने बीआरओ के अन्तर्गत निर्मित हेलंग बाईपास निर्माण कार्य, एनटीपीसी के तपोवन विष्णुगाड जल विद्युत परियोजना के अन्तर्गत निर्माण कार्य एवं नगरपालिका क्षेत्रान्तर्गत निर्माण कार्यो पर अग्रिम आदेशों तक तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है























