
जैन तीर्थ को बचाने के लिए मुनि सुज्ञेयसागर महाराज ने त्यागे प्राण
चंडीगढ़, 3 जनवरी (विश्ववार्ता) झारखंड से बडी खबर सामने आ रही है कि झारखंड के सम्मेद शिखर को पर्यटन स्थल घोषित करने के खिलाफ अनशन पर बैठे जैन मुनि सुज्ञेयसागर ने अपने प्राण त्याग दिए हैं. आज सुबह मुनि सुज्ञयसागर सुज्ञयसागर ने सांगानेर (जयपुर) स्थित जैन मंदिर में अंतिम सांस ली. उन्हें श्रमण संस्कृति संस्थान में समाधि दी जाएगी सुज्ञेयसागर सांगानेर में 25 दिसंबर से आमरण अनशन पर थे।
झारखंड सरकार ने गिरिडीह जिले में स्थित पारसनाथ पहाड़ी को टूरिस्ट प्लेस घोषित किया है। इसके खिलाफ देशभर में जैन समाज के लोग प्रदर्शन कर रहे हैं। पारसनाथ पहाड़ी दुनिया भर के जैन धर्मावलंबियों में सर्वोच्च तीर्थ सम्मेद शिखर के तौर पर प्रसिद्ध है।























