
जे.ई.ई. मेन्स 2023 का पहला सैशन आज से शुरू
चंडीगढ, 24 जनवरी (विश्ववार्ता): ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन (JEE) मेन 2023 की परीक्षा आज, 24 जनवरी से शुरू हो रही है। देश के बाहर 25 शहरों और देश के भीतर लगभग 424 शहरों में जेईई मेन 2022 परीक्षा का आयोजन करेगी। इस परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। जेईई मेन 2023 एडमिट कार्ड को उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in से डाउनलोड कर सकते हैं। जेईई मेन एडमिट कार्ड 2023 इस परीक्षा में भाग लेने वाले सभी उम्मीदवारों के लिए बेहद आवश्यक डॉक्यूमेंट्स है।























