
जी-20 सम्मेलन से पहले एक बार फिर खालिस्तानी समर्थक सिख फ़ॉर जिस्टिस के गुरपतवंत सिंह पन्नू ने दी चेतावनी
चंडीगढ़, 14 मार्च (विश्व वार्ता): पंजाब मे ज्यों ज्यो जी-20 सम्मेलन की तारिख नजदीक आ रही है खालिस्तानी समर्थक सिख फ़ॉर जिस्टिस के गुरपतवंत सिंह पन्नू अपनी गीदड भभकी से बाज नही आ रहा है। पन्नू ने एक बार फिर बठिंडा के गांव लहरा मोहब्बत में थर्मल प्लांट को कोयला सप्लाई करने वाली रेल लाइन के लॉक खोल दिए है, जिसकी जिम्मेदारी सिख फॉर जस्टिस के गुरपतवंत सिंह पन्नू ने वीडियो जारी करके ली है।
सी.एम. भगवंत मान, अमित शाह को चेतावनी देते कहा कि अगर 15 से 19 मार्च तक कोई घटना हुई तो जिम्मेवार आप होंगे। आतंकी पन्नू ने पंजाब के लोगों को अपील की कि वह 15-19 मार्च को रेलों में न चढ़े। इस दिन अमृतसर, लुधियाना, बठिंडा और फिरोजपुर में रेलवे ट्रेकों को बंद किया जाएगा, अगर ट्रेन में बैठे तो नुक्सान हो सकता है। पन्नू ने कहा कि पंजाब भारत का हिस्सा नहीं बल्कि खालिस्तान है।























