
जी-20 शिखर सम्मेलन के मद्देनजर कल राजधानी की सडक़ों पर चलेगा बुलडोजर
चंडीगढ, 5 फरवरी (विश्ववार्ता) : जी-20 शिखर सम्मेलन के मद्देनजर कल राजधानी दिल्ली की सडक़ों से अतिक्रमण मुक्त करने की योजना है। कल से 15 फरवरी तक अतिक्रमण पर बुलडोजर चलेगा। इसके अलावा दीवारों, मेट्रो पिलर आदि पर चिपके पोस्टर, चौराहों पर लगे गैर जरूरी होर्डिंग हटेंगे, कूड़ा व मलबे की साफ-सफाई की जाएगी। जी-20 में आने वाले गणमान्य अतिथियों के लिए सडक़ों को और निखारने व साफ सुथरा बनाने के लिए यह निर्णय लिया गया है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य शहर की सडक़ों को नया रूप देना है।





















