
जीरकपुर उधेड बुजुर्ग पर जानलेवा हमला, पुलिस मामले की जांच मे जुटी
चंडीगढ़, 6 जनवरी (विश्व वार्ता) जीरकपुर में एक उधेड बुजुर्ग पर जानलेवा हमला हुआ है। जानकारी अनुसार पता चला है कि बुजुर्ग पर हमलवारों ने बडी ही निर्दयता से हमला किया है। हमले मे बुजुर्ग की दोनों टांगे तोड़ दी हैं और एक हाथ का अंगूठा भी काट दिया। पुलिस ने पीडि़त बुजुर्ग जिसकी आयु 80 वर्ष करीब है बहादुर सिंह के बयान पर आरोपियों जिनमे कुलविंदर सिंह उर्फ काकू व साथिों पर आईपीसी की धारा 307, 341, 506, 148, 149 के तहत केस दर्ज किया है।





















