
जिम्पा द्वारा गुरू रविदास जी के प्रकाश दिवस की बधाईयां
चंडीगढ़, 4 फरवरीःपंजाब के राजस्व और जल सप्लाई और सेनिटेशन मंत्री ब्रम शंकर जिम्पा ने श्री गुरु रविदास जी के प्रकाश दिवस की समूह पंजाबियों को बधाईयाँ दीं हैं।
यहाँ से जारी अपने संदेश में जिम्पा ने कहा कि श्री गुरु रविदास जी की तरफ से प्यार, हमदर्दी और समानता का दिया संदेश हमें आने वाले समय में भी मानवता की सेवा के लिए प्रेरित करता रहेगा। उन्होंने कहा कि गुरू रविदास जी ने मानवीय मूल्यों को बनाऐ रखने की भावना को उभारा और वह समूचे समाज के लिए आज भी ज्ञान का स्रोत बने हुए हैं।
उन्होंने कहा कि भगत रविदास जी की ज़िंदगी और शिक्षाएं हमें हमेशा ऐसा समाज सृजन करने के लिए प्रेरित करती रहेंगी जोकि जात-पात रहित हो और जहाँ सबको बनता मान-सम्मान मिले। ऐसा समाज धर्म, जाति और लिंग भेदभाव से ऊपर है।
———





















