
जालंधर से कांग्रेसी सांसद चौधरी संतोख का यात्रा दौरान निधन होने के बाद शव पहुंचा घर
घर पर दिग्गज नेताओं का जमावडा शुरू
चंडीगढ, 14 जनवरी (विश्ववार्ता) भारत जोडो यात्रा दौरान आज जालंधर से कांग्रेसी सांसद चौधरी संतोख सिंह का आज हार्ट अटैक से निधन होने के बाद उनका शव घर पहुंच गया हेै। कांग्रेसी नेता की पत्नी करमजीत कौर चौधरी का रो रोकर बुरा हाल हो गया है। वहीं मौके पर दिग्गज नेता भी मौजूद है। बताजा रहा है कि चौधरी का अंतिम संस्कार रविवार सुबह 11 बजे पैतृक गांव धालीवाल में किया जाएगा। बता दें कि चौधरी संतोख सिंह राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए थे, जहां उन्हें हार्ट अटैक आ गया। बताया जा रहा है कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी के साथ चल रहे थे तभी उनकी धडक़न तेज हो गई। इसके बाद राहुल ने यात्रा को बीच में रोका और तुरंत उन्हें अस्पताल पहुंचाया। वहीं डॉक्टरों ने संतोख चौधरी को मृत घोषित कर दिया है।























