
जालंधर लोकसभा सीट को लेकर सूबे की राजनीति पूरे उबाल पर
आप व कांग्रेस के लोकसभा सीट के प्रत्याशी घोषित
सुशील रिंकू की ‘आप’ में एंट्री से पार्टी मे बदलेगें सियासी समीकरण
चंडीगढ़, 6 अप्रैल (विश्व वार्ता) जालंधर लोकसभा उपचुनाव के लिए पंजाब की राजनीति पूरी तरह से अपने उबाल पर है। आने वाली 10 मई जालंधर लोकसभा के लिए मतदान होगा जिसके लिए पार्टियों ने कमर कस ली है। जहां आज आप ने जालंधर उपचुनाव के लिए कांग्रेस के पूर्व विधायक सुशील रिंकू को ही मैदान मे उतार दिया है वही कांग्रेस की तरफ से दिवंगत सांसद संतोख सिंह चौधरी की पत्नी करमजीत कौर की प्रत्याशी के रूप में घोषणा की जा चुकी है।
उपचुनाव मे मुकाबला बेहद रोचक होने वाला है। सुशील रिंकू के आप मे एंट्री से सिर्फ राजनीतिक समीकरण की ही नहीं है, बल्कि आम आदमी पार्टी के अंदर की कहानी भी बदलेगी। क्योकि आप को बंता दे कि शीतल अंगुराल और सुशील रिंकू की दोस्ती और दुश्मनी किसी से छिपी नहीं है। दुश्मनी इतनी कि एक-दूसरे के खिलाफ कोई मौका नहीं छोड़ते, लेकिन अब माहौल बदल गया है।
सुशील रिंकू के आप में आने से अब रिंकू के समर्थकों को निगम चुनावों में एडजस्ट करना भी आम आदमी पार्टी के लिए एक बहुत बड़ी चुनौती होगी परंतु पार्टी नेतृत्व का सारा ध्यान इस समय लोकसभा उपचुनाव पर ही टिका हुआ है जिसे विपक्षी पार्टियों ने भी प्रतिष्ठा का प्रश्न बनाया हुआ है ।
पूर्व विधायक सुशील रिंकू की धर्मपत्नी डॉ सुनीता रिंकू पिछले निगम हाउस में पार्षद थीं और बस्ती दानिश्मदां का प्रतिनिधित्व किया करती थी ।इस बार चंद महीने पहले अंगुराल परिवार की दखलंदाजी से जालंधर निगम की जो नई वार्डबंदी हुई , उसमें सबसे ज्यादा फोकस सुनीता रिंकू के वार्ड पर ही किया गया और एक सूचना के मुताबिक उस वार्ड को चार हिस्सों में बांट कर बिल्कुल ही खत्म कर दिया गया । ऐसा ही हश्र सुशील रिंकू के अन्य समर्थक कांग्रेसी पार्षद पद के उम्मीदवारों के वार्डों के साथ हुआ ।फिलहाल यह सारा समीकरण लोकसभा उपचुनाव के नतीजों पर भी निर्भर करता है ।























