
जालंधर लोकसभा चुनाव के लिए सीएम मान की अगुवाई मे आप का रोड शो
पंजाब के विकास के लिए जांलधर रचेगा इतिहास: सीएम मान
चंडीगढ़ 17 अप्रैल (विश्व वार्ता):जालंधर लोकसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने अपनी कमर पूरी तरह से कस ली है और आप के उम्मीदवार सुशील रिंकू के नामांकन पत्र दाखिल करने से पहले पंजाब सीएम भगवंत मान द्वारा मेगा रोड शो किया जा रहा है। सुशील रिंकू के पक्ष में किए जा रहे रोड शो के दौरान कई और नेता मौजूद हैं। नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए रिंकू ‘आप’ लीडरशिप के साथ जाएंगे। इस दौरान पंजाब सीएम भगवंत मान ने कहा पंजाब के विकास के लिए जांलधर इतिहास रचेगा।
मुख्यमंत्री भगवंत मान, वित्त मंत्री हरपाल चीमा, जिन्हें उपचुनाव के लिए पार्टी का प्रभारी बनाया गया है और अन्य मंत्री व लीडरशिप रिंकू के साथ आज डी.सी. दफ्तर में नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। आम आदमी पार्टी पूरे जोश के साथ नामांकन पत्र दाखिल करने जा रही है।























