
जालंधर लोकसभा उपचुनाव मे आप के उम्मीदवार सुशील रिंकू आज करेगे नामांकन दाखिल
मुख्यमंत्री मान रहेंगे मौजूद
चंडीगढ़ 17 अप्रैल (विश्व वार्ता) जालंधर लोकसभा उपचुनाव के लिए पंजाब की राजनीति पूरी तरह से अपने उबाल पर है और सभी पार्टियों मैदान मे उतर गई है। वही आज आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार सुशील रिंकू आज अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री भगवंत मान भी उनके साथ शामिल रहेगें।
इस बीच आम आदमी पार्टी कचहरी चौक से रैली निकालेगी। रैली में जालंधर लोकसभा क्षेत्र के सभी विधानसभा क्षेत्रों के नेता शामिल होंगे। गौरतलब है कि शिरोमणि अकाली दल के उम्मीदवार सुखविंदर सिंह सुखी और भाजपा प्रत्याशी इंदर इकबाल सिंह अटवाल ने कल 18 अप्रैल को नामांकन दाखिल करने की तैयारी कर ली है।























