
जालंधर लोकसभा उपचुनाव को लेकर पंजाब की राजनीति गर्माई
उपचुनाव के लिए उलटी गिनती शुरू
आप, कांग्रेस, भाजपा और शिअद-बसपा उम्मीदवारों में कांटे की टक्कर
चंडीगढ़ 15 अप्रैल (विश्व वार्ता) जालंधर लोकसभा उपचुनाव को लेकर पंजाब की राजनीति गर्मा गई है और सियासी उबाल अपने पूरे चरम पर हैै। उपचुनाव के लिए उलटी गिनती शुरू हो गई है। जालंधर लोकसभा उपचुनाव में चार उम्मीदवार जिनमे आम आदमी पार्टी की और से कांग्रेस से आए सुशील रिंकू को उम्मीदवार बना गया है वहीं कांग्रेस की और से उम्मीदवार करमजीत कौर को बनाया गया है। बात करे अगर बीजेपी की तो पूर्व विधायक इंदर इकबाल सिंह अकाली नेता चरणजीत सिंह अटवाल के बेटे को उम्मीदवार बनाया गया है। शिअद-बसपा ने शिरोमणि अकाली दल ने डॉ. सुखविंदर सुक्खी को बतौर उम्मीदवार उतारा है।
10 मई को जालंधर लोकसभा उपचुनाव के लिए आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार के रूप में आक्रामक रविदासिया नेता सुशील रिंकू की पसंद ने स्पष्ट रूप से सत्तारूढ़ पार्टी को कांग्रेस के साथ प्रतिस्पर्धा में ला दिया है, जो उनके शामिल होने तक स्पष्ट रूप से ऊपर थी। रिंकू इस बार आप पार्टी को जीत की स्थिति में ले पाएंगे।
जानकारी के लिए बतां दे कि आरक्षित जालंधर लोकसभा क्षेत्र में 42 फीसदी मत दलित समाज के हैं। उनमें भी बहुसंख्यक वोट रविदासिया समाज के हैं। इस लोकसभा क्षेत्र में नौ विधानसभा क्षेत्र आते हैं। रविदासिया समुदाय का सबसे बड़ा धार्मिक स्थल डेरा सचखंड बल्लां जालंधर में ही है और इसके श्रद्धालुओं की तादाद लाखों में है। रविदासिया समुदाय के निर्णायक वोट ने संतोख सिंह चौधरी को लगातार दो बार सांसद बनाया।























