
जालंधर लोकसभा उपचुनाव के लिए मतदान जारी
पढिये अब तक कितने प्रतिशत हुई वोटिंग
मतदान दौरान आमने-सामने हुए लाड्डी शेरोवालिया और आप विधायक दलबीर सिंह तोंग
चंडीगढ़, 10 मई (विश्ववार्ता) जालंधर लोकसभा उपचुनाव के लिए वोटिंग सुबह 8 बजे से जारी है जो शाम 6 बजे तक चलेगी। जालंधर उपचुनाव मे 11.00 बजे तक 17.43 प्रतिशत मतदान हो गया है। अभी तक मतदान शांतिपूर्वक चल रहा है। इसके साथ ही सुबह करीब 9 बजे विधायक हरदेव सिंह लाडी शेरोवालिया ने पत्ती शाला नगर (मलासियां) में मतदान किया।
जालंधर लोकसभा हलके के अधीन 9 विधानसभा हलकों जालंधर नॉर्थ, वेस्ट, सैंट्रल, कैंट, आदमपुर, करतारपुर, फिल्लौर, नकोदर और शाहकोट से संबंधित 16,21,759 वोटर अपने वोट के अधिकार का प्रयोग कर चुनाव लड़ रहे 19 उम्मीदवारों की किस्मत का का फैसला करेंगे। कांग्रेसी नेता हरदेव सिंह लाड्डी शेरोवालिया ने आम आदमी पार्टी के विधायक दलबीर सिंह तोंग पर आरोप लगाया कि वह अपने अन्य कार्यकर्ताओं और पुलिस को साथ लेकर यहां पोलिंग बूथ पर गुंडा गर्दी कर रहा है। लाड्डी शेरोवालिया ने अपने वर्करों के साथ विधायक तोंग की गाड़ी को रोक लिया और कुछ बहस भी हुई। इस दौरान लाड्डी शेरोवालिया ने अपने फ़ोन में इस की रिकॉर्डिंग भी की। इस दौरान उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग की उलंघना है, बाबा बकाला विधायक जालंधर में क्या कर रहे हैं ? वह जालंधर छोडकऱ क्यों नहीं गए ? विधायक लाडी का आरोप लगाते हुए कहा कि यहां धक्के से वोट डलवाई जा रही है।






















