
जालंधर लोकसभा उपचुनाव की मतगणना जारी, आप व कांग्रेस के बीच कडा मुकाबला जारी
चंडीगढ़, 13 मई (विश्ववार्ता) जालंधर लोकसभा उपचुनाव की मतगणना जारी है आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच कड़ा मुकाबला चल रहा है। अभी तक आप के उम्मीदवार रिंकू को 77439 कांग्रेस की कर्मजीत कौर को 68115 भाजपा के इंदर इकबाल अटवाल को 42379 और अकाली-बसपा के डॉ. सुक्खी 35857 वोटें मिली हैं। अभी तक 237701 वोटों की गिनती हो चुकी है। साढ़े 5 लाख वोटों की गिनती होनी बाकी है।
मतगणना कपूरथला रोड पर स्थित डायरेक्टर लैंड रिकॉर्ड एंड स्पोट्र्स कॉलेज कॉम्प्लेक्स में बनाए गए काउंटिंग सेंटर में हो रही है। शुरुआत बैलेट पेपर काउंटिंग से हुई है, जिसमें आप पहले व कांग्रेस दूसरे नंबर पर रही।























