
जालंधर लोकसभा उपचुनाव: आप नेता दीपक बाली ने धर्मपत्नी के साथ किया मतदान
प्रशासन ने मतदान के लिए किये पुख्ता प्रबंध
चंडीगढ़, 10 मई (विश्ववार्ता): जालंधर लोकसभा उपचुनाव के लिए मतदान जारी है जिले मे छिट पुट घटनाओं को अगर छोड दे तो सुबह से लेकर अब तक मतदान शांतिपूर्ण हो रहा है। आप नेता दीपक बाली ने अपनी पत्नी के साथ मतदान किया। दोपहर 1.00 बजे तक कुल 30.93 प्रतिशत मतदान हो चुका है। मतदान के लिए लोगो मे जोश व उत्साह देखते ही बन रहा है, बडे बुजुर्ग, नौजवान, युवक युवतियां , महिलाएं सभी उत्साह से मतदान कर रही है।
जालंधर सेंट्रल के बूथ नंबर 56,57,58,59 में एक व्यक्ति फोन लेकर अंदर घुस गया। जब घंटी बजी तो पंजाब पुलिस के एएसआई ने फटकार लगाते हुए व्यक्ति को बाहर भेजा। प्रशासन ने वोटिंग को लेकर पुख्ता प्रबंध किए हैं और किसी को भी अंदर मोबाइल फोन ले जाने की इजाजत नहीं है।
जालंधर जिले में 16 लाख से ज्यादा मतदाता आज 19 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। डिप्टी कमिश्नर कम जिला चुनाव अधिकारी जसप्रीत सिंह ने बताया कि जिले में कुल 1621800 मतदाताओं में 844904 पुरुष और 776855 महिला मतदाताओं के अलावा 41 थर्ड जैंडर मतदाता शामिल है। मतगणना 13 मई को होगी।





















