
जालंधर राष्ट्रीय भाजपा नेता पर हाईकमान का बडा एक्शन, दिखाया पार्टी से बाहर का रास्ता
पढिये पूरी खबर
चंडीगढ़, 29 मई (विश्ववार्ता) सूत्रों के हवाले से बडी खबर सामने आ रही है कि भाजपा हाईकमान ने आज जालंधर राष्ट्रीय भाजपा नेता प्रदीप खुल्लर पर बडा एक्शन लेते हुए उन्हे पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। बताया जा रहा है कि पिछले दिनों पार्टी के खिलाफ की गतिविधियों को देखते हुए पार्टी हाईकमान ने उक्त फैसला लिया है । इससे पहले खुल्लर को कारण बताओ नोटिस जारी करके पार्टी ने जवाब मांगा था। पार्टी ने साफ किया था कि पार्टी में रहकर पार्टी के खिलाफ लंबे समय से प्रदीप खुल्लर बोल रहे थे।
हाल ही में प्रदीप खुल्लर की एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें वह भारतीय जनता पार्टी के नहीं, बल्कि आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार को हराने वाले को 1 लाख रुपए देने का ऐलान कर रहे थे।























