
जालंधर में होने जा रहे लोकसभा उपचुनाव को लेकर कांग्रेस ने हिमाचल डिप्टी सीएम को किया उपचुनाव का प्रभारी नियुक्त
चंडीगढ़ 1 मार्च (विश्व वार्ता)पंजाब के जालंधर में होने जा रहे लोकसभा उपचुनाव को लेकर कांग्रेस हाईकमान ने हिमाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री को अहम जिम्मेदारी लोकसभा उपचुनाव के लिए पंजाब में सौंपी है। हिमाचलियों का गढ़ माने जाने वाले जालंधर में हिमाचल के डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री को उपचुनाव का प्रभारी नियुक्त किया गया है।
कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं मलिकार्जुन खडग़े ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी व प्रियंका गांधी व पंजाब के नेतृत्व से चर्चा करने के बाद मुकेश अग्निहोत्री की नियुक्ति को हरी झंडी दी है। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल ने मुकेश अग्निहोत्री की तैनाती का पत्र जारी किया है।























