
जालंधर उपचुनाव से पहले पंजाब की राजनीति पूरी तरह से गर्माई
हरचंद सिंह बरसट ने अब दिया बीजेपी को भी बडा झटका
भाजपा के सीनियर लीडर को कराया आप मे शामिल
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने किया स्वागत
चंडीगढ़ 14 अप्रैल (विश्व वार्ता) जालंधर लोकसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी को बड़ा झटका लगा है। जालंधर वेस्ट से भाजपा के बड़े नेता और दो बार विधायक का चुनाव लड़ चुके पूर्व मंत्री भगत चुन्नीलाल के पुत्र मोहिंदर भगत ने आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने उन्हें पार्टी में शामिल करवाया।
आम आदमी पार्टी के सेक्रेटरी जरनल और मंडी बोर्ड के चेयरमैन हरचंद सिंह बरसट ने पहले कांग्रेस को बडा झटका देते हुए कांग्रेस नेता सुशील रिंकू को आम आदमी पार्टी में शामिल करवा कर आप की टिकट दिलवाई और अब भाजपा को उसी हल्के मे बडा झटका दिया है। इस मौके पर चंडीगढ़ में सीएम मान के साथ-साथ पार्टी के संगठन महासचिव संदीप पाठक ने महेंद्र भगत और उनके बेटे अतुल भगत को पार्टी में शामिल किया।























