
जानिये सप्ताह के 5वें दिन शेयर बाजार का हाल
चंडीगढ, 16 सिंतबर (विश्ववार्ता): शेयर बाजार में आज गिरावट के साथ कारोबार की शुरुआत हुयी। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्स 348.29 अंक टूटकर 59,585.72 अंक पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 80.6 अंकों की गिरावट के साथ 17,796.80 अंक पर खुला। लाल निशान के साथ खुले शेयर बाजार में मिडकैप और स्मॉलकैप में भी गिरावट दर्ज की गयी।




















