
जानिये आने वाले दिनो मे कैसा रहेगा मौसम का हाल
मौसम विभाग ने पंजाब मे जारी किया यैलो अलर्ट
चंडीगढ़, 3 मई (विश्ववार्ता): उत्तर भारत अब की बार लोगो को गर्मी से राहत मिली हुई है और मौसम बेहद खुशनुमा बना हुआ है। पंजाब में आने वाले दिनों में मौसम का मिजाज बदल सकता है। मौसम विभाग ने पूरे पंजाब में 4 मई तक ओरेंज अलर्ट जारी किया है। जानकारी के अनुसार मई के पहले हफ्ते पंजाब में तेज गरज के साथ हवाएं चलेगी। वहीं जालंधर, नवां शहर, रूपनगर, फतेहगढ़ साहिब, लुधियाना, कपूरथला, होशियारपुर, पटियाला और एसएएस नगर में बारिश व ओलावृष्टि के आसार जाहिर किए हैं।
मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के कारण पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और दिल्ली में अगले सात दिनों तक मौसमी गतिविधियों में बदलाव देखने को मिलेगा। इस दौरान तेज हवाएं चलने के साथ ही गरज के साथ बारिश और बूंदा-बांदी के आसार हैं। मौसम में ठंडक बनी रहेगी। हाल ही में दो पश्चिमी विक्षोभ सामने आए हैं, जिसकी वजह से देश के कई राज्यों में मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है।
मौसम विभाग के अनुसार पंजाब मे आज से अगले 4 दिन तक लगातार बारिश पडऩे की संभावना है। दरअसल, 1 मई से वेस्टर्न डिस्टर्बेंस सक्रिय हो गया है, जिसके चलते मौसम में बदलाव के कारण तापमान में 4-6 डिग्री तक गिरावट आएगी। इसके साथ ही मौसम विभाग ने किसानों को सलाह दी है कि वह फसल में खाद व कीटनाशक का इस्तेमाल न करें।























