जानिये आने वाले दिनों मे पंजाब का कैसा रहेगा मौसम का हाल
चंडीगढ़, 4 मार्च (विश्व वार्ता) सर्दी अब बिल्कुल ही छू मतर हो गई है और गर्मी के थपेडे लगातार पडने शुरू हो गए है। आने वाले दिनों मे पंजाबवासियों को गर्मी से दो चार होना पड सकता है। मौसम विभाग के अनुसार पंजाब में 8 मार्च तक मौसम ड्राइ बना रहेगा। इस बीच 7 मार्च तक राज्य के अधिकांश हिस्सों में बादल छाए रहेंगे। जबकि हवाएं भी चलेंगी। मौसम विभाग के अनुसार दिन का तापमान सामान्य और सामान्य से थोड़ा अधिक रहने की उम्मीद है। विभाग के अनुसार प्रदेश के लगभग सभी जिलों में अधिकतम तापमान सामान्य दर्ज किया गया है। जबकि कई जिलों में न्यूनतम पारा में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। कई जिलों में दिन के समय में पारा 25 से 30 डिग्री तक दर्ज किया गया है।