
जानिये आज शेयर बाजार का हाल
चंडीगढ़, 6 अप्रैल (विश्ववार्ता) सप्ताह के तीसरे दिन आज शेयर बाजार की शुरूआत गिरावट के साथ लाल निशान से हुई। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 461 अंक या 0.77 फीसदी फिसलकर 60 हजार के स्तर के नीचे आकर 59,715 पर खुला, जबकि एनएसई का निफ्टी 129 अंक या 0.72 फीसदी टूटकर 17829 के स्तर पर खुला।




















