जानिये आज शेयर बाजार का हाल
चंडीगढ़, 7 मार्च (विश्व वार्ता) आज सप्ताह के पहले दिन शेयर बाजार में भारी गिरावट देखने को मिल रही है। सेंसेक्स के 30 में से 29 शेयर्स में गिरावट है। उधर, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 379 अंक नीचे 15,867 पर कारोबार कर रहा है। वहीं 9.53 बजे सेंसेक्स 1636 पॉइंट की गिरावट के साथ 52,697 पर आ गया है।