
जानिये आज शेयर बाजार का हाल
चंडीगढ 11 फरवरी (विश्ववार्ता) आज सप्ताह के आखिरी दिन शेयर बाजार खुलते ही धड़ाम हो गया। सेंसेक्स कारोबार की शुरुआत में ही 650 अंक टूट गया और 58,275 के स्तर पर खुला। इसी तरह एनएसई के निफ्टी सूचकांक ने भी 192 अंक की गिरावट के साथ 17,413 के स्तर पर कारोबार शुरू किया।



















